फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No Politics Over Women's Dignity Focus Should Be on Rights

Mathura News: नारी सम्मान पर राजनीति नहीं, अधिकार की बात हो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
No Politics Over Women's Dignity Focus Should Be on Rights
राज्य मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में रैली निकालतीं महिलाएं।
वृंदावन। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे पर राजनीति नहीं बल्कि स्पष्ट नीयत और ठोस नीति की आवश्यकता है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने लक्ष्मण शहीद स्मारक में नारी शक्ति स्वाभिमान गोष्ठी में कही। उनके नेतृत्व में महिलाओं ने स्मारक से नगर निगम चौराहा तक मार्च निकाला। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का विरोध जताते हुए विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संदीप सिंह ने कहा कि देश की आधी आबादी को नीति निर्माण और लोकतांत्रिक व्यवस्था में समान भागीदारी देना सरकार की कृपा नहीं, बल्कि उनका संवैधानिक अधिकार है। राज्यसभा सदस्य तेजवीर सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, श्रद्धा और संस्कार का प्रतीक माना गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की पूर्व सदस्य मंजू दिलेर ने कहा कि नारी शक्ति केवल परिवार की आधारशिला नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक मेघश्याम सिंह, विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, विनीत शर्मा, रामकिशन पाठक, सुरेंद्र सिंह, ललित गौतम, मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed