फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   no entry in vrindavan

बिना बदलाव के प्रभावी रही ‘नो एंट्री’

Sat, 20 Feb 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/वृंदावन Updated Sat, 20 Feb 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
no entry in vrindavan
सप्ताहांत में बाहरी चौपहिया वाहनों के लिए नो एंट्री व्यवस्था शनिवार को वृंदावन में तीनों नाकों पर प्रभावी रही। घोषणा के विपरीत इसमें कोई बदलाव नहीं दिखा। प्रशासन के अनुसार शनिवार को वीवीआईपी के आगमन के चलते दो मार्गों से नो एंट्री नहीं हटाई जा सकी। रविवार को भी नगर में वीवीआईपी का आगमन है, तो पूर्व की नो एंट्री व्यवस्था ही रहेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्थानीय स्तर पर उपजे विरोध पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार और रविवार को बाहरी वाहनों की वृंदावन में नो एंट्री की व्यवस्था पर कदम पीछे खींचने का फैसला किया। इसके तहत दो प्रमुख मार्ग पानीगांव से सौ फुटा होते हुए छटीकरा तक और मथुरा से वृंदावन जाने वाले रंगजी मंदिर तक के मार्ग को खोलने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


परिवर्तित व्यवस्था 20 फरवरी को ही प्रभावी होनी थी, लेकिन वात्सल्य ग्राम में वीवीआईपी के आगमन के दृष्टिगत इसे रविवार के लिए भी रोक दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने बताया कि रविवार को भी वर्तमान व्यवस्था के तहत बाहरी चौपहिया वाहनों की नो एंट्री रहेगी। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री, ऊर्जा मंत्री सहित कई वीवीआईपी का वृंदावन में आगमन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी वीवीआईपी आगमन के कारण इन दो मार्गों से नो एंट्री नहीं हटाई जा सकी। पुलिसकर्मियों ने पूर्व की भांति सुबह 8 बजे से ही बैरियर लगाकर बाहर से आने वाले वाहनों को रोका। मथुरा से आने वाले वाहनों को पागल बाबा मंदिर सौ शय्या अस्पताल के समीप, छटीकरा से आने वाले वाहनों को रुक्मिणी विहार के समीप और यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ से आ रहे वाहनों को पानीगांव पुल के समीप यमुना खादर में पार्क कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed