फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No arrangements for cleanliness or security in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में न सफाई की व्यवस्था और न ही सुरक्षा के इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
No arrangements for cleanliness or security in Vrindavan
गोपीनाथ बाजार में हल्की बरसात से होता जलभराव। 
वृंदावन। नगर निगम की लापरवाही से विश्वप्रसिद्ध श्रीधाम वृंदावन आने वाले देशी-विदेशी श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पग-पग पर गंदगी और जलभराव की समस्या उनके सब्र का कड़ा इम्तिहान ले रही है। वह भी तब जब वृंदावन की सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम ने छह एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी है, जिन्हें प्रतिमाह करोड़ों रुपया दिया जा रहा है। इसके बावजूद नगर परिक्रमा, बांकेबिहारी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों के आसपास गंदगी का आलम है। नियमित सफाई न होने से नगर की नालियां चोक पड़ी हैं। वहीं, जलभराव की समस्या भी आम हो चली है।
विज्ञापन

नगर में प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु आराध्य के दर्शन और भक्ति करने के लिए देश-विदेश से आते हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित श्रीराधावल्लभ मंदिर, श्रीराधारमण मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्रीराधादामोदर मंदिर, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग एवं प्रमख मार्ग की सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम ने छह एजेंसी को जिम्मा सौंपा है। इनमें उज्ज्वल ब्रज, वीबीजी, मैसूर, किंग सिक्योरिटी, नेचर ग्रीन शामिल हैं। उज्ज्वल ब्रज का परिक्रमा मार्ग, लॉइन एजेंसी को छटीकरा से विद्यापीठ तक का मुख्य मार्ग, बीवीजी एजेंसी को श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र एवं किंग सिक्योरिटी एवं नेचर ग्रीन को आठ वार्ड की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। निगम द्वारा प्रतिमाह इन एजेंसियों को लगभग एक करोड़ 16 लाख रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं को कदम-कदम पर गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं वृ़ंदावन जोन के आठ वार्डों की नालियां सफाई न होने के कारण उफन रही है। नालियों का दूषित पानी मार्ग पर बह रहा है। इतना ही नहीं नगर के छोटे-बड़े 15 नालों की तलीझाड़ सफाई न होने से बरसात आने पर गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर क्षेत्र राधानिवास, बड़े दाऊजी तिराहा, विद्यापीठ चौराहा, गांधी मार्ग, परिक्रमा मार्ग केसी घाट पर जलभराव हो जाता है। श्रद्धालु और स्थानीय लोगों को दूषित पानी में होकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
उच्चाधिकारियों के सामने खुली पोल
नगर की सफाई व्यवस्था की पोल मंडलायुक्त, डीएम, एसएसपी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों के सामने खुल गई। महाभियान में स्वच्छ ब्रज का संदेश देने अधिकारियों को नाले, नालियां, प्राचीन घाट एवं परिक्रमा मार्ग में बड़े पैमाने पर गंदगी मिली। अधिकारियों को भी स्वच्छता अभियान में पसीना बहना पड़ा।
तीन सौ से अधिक पुलिसकर्मी दे रहे ड्यूटी, फिर भी असुरक्षित हैं श्रद्धालु
उधर श्रीबांकेबिहारी मंदिर, श्रीराधावल्लभ मंदिर, श्रीराधारमण मंदिर, निधिवन में और उनके मार्गों पर तीन सौ अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहने और सीसीटीवी की निगरानी के बाजवूद श्रद्धालुओं के पर्स, कीमती मोबाइल, गले से सोने की चेन चोरी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रतिदिन 100 से अधिक मोबाइल एवं पर्स पार हो रहे हैं। श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी हर दूसरे दिन चोरों को पर्स और मोबाइल के साथ पकड़कर कानूनी कार्रवाई कर रही है, लेकिन घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

----

नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अधिकारी सुबह से शाम तक मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जहां से भी शिकायत प्राप्त होती है, वहां तत्काल टीम भेजकर जांच कराई जाती है और सफाई कार्य संपन्न कराया जाता है।
— सीपी पाठक, प्रभारी अपर नगर आयुक्त (वृंदावन जोन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed