{"_id":"67bf692863d8cd2f450ad1af","slug":"nine-trains-cancelled-people-jostling-to-board-others-mathura-news-c-369-1-mt11008-125767-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नौ ट्रेनें निरस्त, अन्य में चढ़ने के लिए हो रही धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नौ ट्रेनें निरस्त, अन्य में चढ़ने के लिए हो रही धक्का-मुक्की
विज्ञापन
मथुरा। लालगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन के एसी प्रथम कोच की गैलरी में बैठे यात्री। स्रोत यात्री
- फोटो : mathura
मथुरा। महाकुंभ स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बुधवार को भी रेलवे जंक्शन और रोडवेज बस स्टैंड पर देखी गई। स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के कारण जंक्शन पर आने वाली अप डाउन की 9 ट्रेनें निरस्त रहीं। इसके कारण अन्य ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की तक हुई।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों ट्रेनों में भीड़ ज्यादा है। इसलिए स्लीपर से लेकर एसी कोच तक यात्रियों से भरे हुए हैं। स्टेशन पर रेलवे प्रशासन व पुलिस यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही, लेकिन भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं हो रही है।
बुधवार को जंक्शन पर अप-डाउन लाइन पर आने वाली ताज एक्सप्रेस (12280), ताज एक्सप्रेस (12279), आगरा कैंट एक्सप्रेस (11906), झेलम एक्सप्रेस (11078), झेलम (11077), होशियारपुर एक्सप्रेस (11905), कोटा उधमपुर स्पेशल (20985), ऋषिकेश स्पेशल (07363), आगरा कैंट-पलवल (64957) को रेलवे ने निरस्त कर दिया। वहीं, स्टेशन पर आने वाली संपर्क क्रांति 7 घंटे लेट, महाकौशल 9 घंटे लेट, उत्कल एक्सप्रेस 5 घंटे लेट, हीराकुंड तीन घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों में भीड़ चल रही है, लेकिन स्टेशन पर निगरानी के लिए वाणिज्य विभाग के साथ रेलवे अधिकारी को तैनात किया है।
जनरल टिकट वालों का आरक्षित कोच में कब्जा
रेलवे जंक्शन से आने व जाने वाली ट्रेनों के आरक्षित कोच में जनरल टिकट लेकर सफर करने वालों का कब्जा रहा। इसके कारण जिन यात्रियों का टिकट कंफर्म था उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ी। यह स्थिति महाकौशल एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेनों में देखने को मिली। एक यात्री सौरभ देव ने बताया कि वह सूबेदारगंज से जयपुर जा रहे हैं, लेकिन उनका रिजर्वेशन एसी फस्ट में है, लेकिन गैलरी में यात्री बैठे होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।