{"_id":"6825767180417e1be30455d8","slug":"night-riders-team-won-final-of-cricket-champions-league-in-mathura-district-jail-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: क्रिकेट चैंपियंस लीग...मथुरा जिला जेल में खूब लगे चाैके-छक्के, फाइनल में नाइट राइडर्स ने हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: क्रिकेट चैंपियंस लीग...मथुरा जिला जेल में खूब लगे चाैके-छक्के, फाइनल में नाइट राइडर्स ने हासिल की जीत
Thu, 15 May 2025 10:41 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 15 May 2025 10:41 AM IST
सार
मथुरा जिला कारागार में क्रिकेट चैंपियंस लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फाइनल में नाइट राइडर्स की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में जेल के बंदियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
मथुरा जेल में क्रिकेट लीग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में जिला कारागार में चल रही क्रिकेट चैंपियंस लीग प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मैच हुआ। फाइनल मैच नाइट राइडर्स की टीम ने जीता। जबकि उप विजेता के रूप में कैपिटल्स की टीम रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को जेल अधिकारियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि अप्रैल माह में जिला कारागार में क्रिकेट चैंपियंस लीग प्रतियोगिता शुरु हुई थी। लीग में कारागार की विभिन्न बैरकों की कुल 08 टीमें बनाई गई हैं। इसमें ग्रुप ए और बी में 4-4 टीम बनाई गई। कुल 12 लीग मैच एवं 02 सेमीफाइनल मैच हुए।
ये भी पढ़ें-UP: आंखें फोड़ीं... प्राइवेट पार्ट काटा, बच्चे को चाकू से गोदकर मार डाला; लाश का हाल देख कांप गई पुलिस

सेमीफाइनल में विजयी टीमों नाइट राइडर्स और कैपिटल्स के मध्य बुधवार की शाम को फाइनल मैच हुआ। जेल अधीक्षक ने टॉस उछाल कर किया। क्रिकेट लीग का फाइनल नाइट राइडर्स की टीम ने जीता। जबकि कैपिटल्स की टीम उप विजेता रही। विजेता टीम को रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने ट्रॉफी, मेडल टी शर्ट, कैप आदि पुरस्कार के रूप में प्रदान की।
मैन ऑफ दि मैच और मैन ऑफ दि सीरीज कौशल बने। मैच में पर्पल कैप पंकज को एवं ऑरेंज कैप भूरा को मिली। इस दौरान कारापाल सुशील कुमार वर्मा, उपकार पाल पवीन्द्र कुमार, दुर्गेश प्रताप सिंह, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।