फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   new year cellibration in mathura

प्रभु चरणों में नववर्ष का आगाज

Thu, 31 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 31 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
new year cellibration in mathura
आधुनिक दुनिया के तौर तरीकों को दरकिनार कर आध्यात्मिक वातावरण में नए साल की शुरुआत करने के लिए लोग उत्साहित हैं।
विज्ञापन


कन्हैया की नगरी में बड़ी संख्या में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आगमन हो चुका है। 31 दिसंबर को मध्य रात्रि में परिक्रमा, भोर में प्रभु के दर्शन के साथ ही नए साल का शुभारंभ किया जाएगा।

कन्हैया के ब्रज में नए साल की शुरुआत आध्यात्मिक वातावरण में की जाएगी। ये उमंग मध्य रात्रि से ही परवान चढ़ने लगेगी। भजन संकीर्तन के साथ गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा कर श्रद्धालु प्रभु से नए वर्ष में मंगलकामनाओं के लिए प्रार्थना करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा सुबह ठाकुर बांकेबिहारी, राधारमण मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कान, वैष्णों माता मंदिर, अक्षय पात्र सहित ब्रज के अधिकांश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना किनारे टहल रहे दिल्ली से आए रविश ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ एक जनवरी को हर साल मथुरा आते हैं। साल के पहले दिन की शुरुआत यमुना के दर्शन और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्रार्थना के साथ करते हैं।

पानीपत से आए प्रवीन कुमार ने बताया कि वो शाम को ही गोवर्धन निकल जाएंगे। मध्य रात्रि में गिरिराजजी की परिक्रमा कर नए साल की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed