फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   new year celebration in mathura-vrindavan

पूरे साल प्रभु की असीम कृपा का मांगा वर

Fri, 01 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 01 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
new year celebration in mathura-vrindavan
नए साल की शुरुआत प्रभु के दर्शन से हो। पूरे साल प्रभु की असीम कृपा बनी रहे और उनका वरदहस्त सिर पर रहे। यही कामना मन में लिए दूरदराज से आए लाखों लोगों ने भगवान के चरणों में शीश नवा नए साल की शुरूआत की। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, बलदेव और द्वारिकाधीश मंदिर में साल के पहले दिन आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इसके चलते वृंदावन और गोवर्धन में जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन


नए साल के आगाज से पहले गुरुवार को दोपहर से ही दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, फीरोजाबाद, अलीगढ़, कासगंज के लाखों श्रद्धालु अपने वाहनों से वृंदावन, मथुरा और गोवर्धन पहुंचने लगे थे। इसके चलते धार्मिक स्थलों के आसपास के होटल, धर्मशाला, गेस्टहाउस फुल हो गए। वृंदावन में श्रद्धालुओं के वाहनों को सभी प्रवेश मार्गाें पर तीन किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया, गोवर्धन में भी विशेष पार्किंग बनाई गई थी।
विज्ञापन


पूरी रात गोवर्धन में गिरिराज महाराज की जयजयकार होती रही वहीं रात से ही बरसाना के लाड़ली मंदिर में हजाराें श्रद्धालु उमड़ते रहे। इससे बरसाना के लाड़ली मंदिर की सीढ़ियों से लेकर सड़क मार्ग पर जाम के हालात बन गए। वहीं बलदेव के दाऊजी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पूर्वी, पश्चिमी गेट पर श्रद्धालुओं का दबाव रहा। एलआईयू रिपोर्ट के अनुसार वृंदावन में ढाई से तीन लाख, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में ढाई से तीन लाख, एक लाख से अधिक श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश और बरसाना और बलदेव के दाऊजी मंदिर में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed