{"_id":"6a592fec591bd923670e0ccb","slug":"new-team-scrutinizing-one-years-records-mathura-news-c-369-1-mt11009-149492-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एक साल का रिकॉर्ड खंगाल रही नई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एक साल का रिकॉर्ड खंगाल रही नई टीम
विज्ञापन
मथुरा। छाता-शेरगढ़ मार्ग स्थित एलाइंस डिस्टलरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शासनादेश के बाद गठित नई टीम ने डिस्टलरी में पिछले एक साल में एथेनॉल उत्पादन के लिए सरकार द्वारा आवंटित रियायती चावल व एथेनॉल उत्पादन के रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को पहले दिन टीम ने डिस्टलरी से साक्ष्य जुटाए और महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहनता से जांच की। जांच टीम ने एक सप्ताह के अंदर जांच पूरी होने की संभावना जताई है। वहीं शासन स्तर से प्रदेशभर की डिस्टलरियों की जांच की जा रही है।
30 जून की रात को छाता एसडीएम वैभव गुप्ता व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने एलाइंस डिस्टलरी से निकले दो ट्रकों से 540 क्विंटल चावल जब्त किया था। कालाबाजारी की आशंका पर अधिकारियों ने दोनों वाहन चालकों समेत डिस्टलरी के एमडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डीएम ने एडीएम नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता जांच टीम गठित की। टीम ने जांच के दौरान चावल आवंटन समेत कई खामियां पाई थीं। जांच टीम ने प्रदेशभर की डिस्टलरियों की जांच कराने पर भी सहमति जताई थी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीएम चंद्रप्रकाश को सौंपी गई।
हालांकि यह रिपोर्ट वर्तमान में डीएम के पास ही है। इधर, शासन ने आदेश जारी फिर से एलाइंस डिस्टलरी की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसपर डीएम ने एसडीएम छाता और एफसीआई प्रबंधक समेत पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। डीएम ने बताया कि मामले की फिर से जांच कराई जा रही है। सात दिन के अंदर जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इधर, आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया बृहस्पतिवार को डिस्टलरी की जांच की गई। मौके से सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए हैं।