फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   new baggage scanner will set on shri krishna janmaisthan gate

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेटों पर लगेंगे नए बैगेज स्कैनर

Sat, 20 Jul 2019 08:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
new baggage scanner will set on shri krishna janmaisthan gate
मथुरा। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कंडम हो चुके बैगेज स्कैनर बदले जाएंगे। यह स्कैनर मुख्य द्वार, गोविंदनगर गेट और आवासीय गेट पर लगाए जाएंगे। इन स्कैनरों के माध्यम से भक्तों का सामान स्कैन होकर अंदर जा सकेगा। इन स्कैनरों की कीमत करोड़ों की बताई जा रही है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में लगे अधिकतर उपकरण कंडम हो चुके हैं या फिर यह मान लिया जाए कि उनकी मियाद खत्म हो चुकी है। इन उपकरणों को बदलने के लिए काफी दिन पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रशासन ने इन उपकरणों को बदलने के लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा था।
विज्ञापन

खुद एडीजी सुरक्षा ने भी यह खामियां पाई थीं। अब तीन स्कैनर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहुंच चुके हैं। कंडम हो चुके इन स्कैनरों के बदले में नए स्कैनर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार, गोविंदनगर और आवासीय गेट पर नए बैगेज स्कैनर लगेंगे। जल्द ही इन स्कैनरों को लगा दिया जाएगा। ईदगाह के मुख्य द्वार पर पहले बैगेज स्कैनर लगाया जा चुका है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और अन्य उपकरण धीरे-धीरे करके बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed