Mathura News: पार्क में फंदे से झूलता मिला नेपाली युवक का शव, कुछ दिन पहले यहां रहने आया था, पुलिस कर रही जांच
मथुरा में नेपाली युवक का शव पार्क में फंदे से झूलता मिला। वह कुछ दिन पहले ही यहां रहने आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार की दोपहर एक नेपाली युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। वह कुछ दिन पहले ही परिवार के साथ यहां रहने आया था। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
मौके पर लोगों की भीड़ लग गई
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह पार्क की है। यहां मंगलवार की दोपहर एक नेपाली युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। पार्क की तरफ गए लोगों ने देखा तो आसपास के लोगों को खबर दी। खबर पाकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान नैन बहादुर के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही यहां रहने के लिए आया था। यहां वह चौकीदार की नौकरी कर रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।