फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nepal mp, oli, angaist, protest of dharmacharya, vrindavan

वृंदावन के धर्माचार्यों ने फूंका नेपाल के पीएम का पुतला

Wed, 15 Jul 2020 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
nepal mp, oli, angaist, protest of dharmacharya, vrindavan
वृंदावन। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली द्वारा अयोध्या और भगवान राम को नेपाली बताने का विरोध नेपाली और भारत के धर्माचार्यों ने किया है। धर्माचार्यों ने कहा कि नेपाल से हमारा संबंध ननिहाल का है। धर्माचार्यों और नेपाली समाज के लोगों ने ओली का पुतला फूंका।
विज्ञापन

काशी विद्वत परिषद एवं नेपाली परिषद की बैठक मोतीझील स्थित श्री गुरु कार्ष्णि कृपा धाम में आयोजित की गई। नेपाली समाज के वरिष्ठ धर्मात्मा एवं काशी विद्वत परिषद के ब्रज मंडल के सदस्यों ने नेपाली प्रधानमंत्री के इस बयान की निंदा की। डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा के ओली की बोली नहीं है यह चीन की बहकावे की गोली है।
विज्ञापन

उनका यह बयान किसी भी मूल्य पर स्वीकार्य नहीं है। संजीव कृष्ण ठाकुर ने कहा कि नेपाल से भारत का नाता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सीता माता नेपाल की थीं इसीलिए वहां हमारा ननिहाल है। काशी विद्वत परिषद पश्चिमी भारत के प्रभारी कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने कहा नेपाल के प्रधानमंत्री ने यह जो वक्तव्य दिया है वह न तो शास्त्रोक्त है न ही इतिहास में कहीं इसका वर्णन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मनगढ़ंत बयान है जो कि चीन के कहने पर दिया है। अनुराग कृष्ण शास्त्री व नेपाली कथा व्यास हरी शरण उपाध्याय ने कहा कि राम अयोध्या के हैं। अयोध्या के ही रहेंगे। इस दौरान नेपाली समाज के अध्यक्ष राजकमल ओझा, नारायण दास नागा, वृंदावन दास, विष्णु प्रिया आचार्य, बद्री कृष्ण दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed