फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Neighbor's disgusting act: Made a video while bathing started playing dirty crying while narrating story

पड़ोसी की घिनौनी करतूत: बाथरूम में नहाते समय बनाया वीडियो, फिर शुरू किया गंदा खेल; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो...

Sun, 06 Oct 2024 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 12:27 PM IST
सार

पड़ोसी युवक इतना घिनौना काम करेगा, महिला ने सोचा भी नहीं था। नहाते समय महिला का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे धमकी देना शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

 

विज्ञापन
Neighbor's disgusting act: Made a video while bathing started playing dirty crying while narrating story
women crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली में 13 अगस्त को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस मामले की ठीक तरह से जांच नहीं कर रही है। इस संबंध में शनिवार को पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच अन्य थाने के प्रभारी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वह घर में नहा रही थी, तभी पड़ोस के रहने वाले युवक ने उसका वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 23 मई को आरोपी ने उसे मथुरा के एक गेस्ट हाउस में बुलाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन जांच में आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। न ही वीडियो बनाने वाले मोबाइल को ही बरामद कर सकी है। जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय से मामले की विवेचना अन्य थाना क्षेत्र से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed