फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   navratra per ki devi ki pooja

सुनहु प्रानप्रिय भावत जी का, देहुं एक वर भरतहिं टीका...

Tue, 01 Oct 2019 12:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
navratra per ki devi ki pooja
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर आयोजित रामलीला में भगवान राम-लक्ष्मण व जानकी माता। - फोटो : MATHURA
मथुरा/चौमुंहा। श्री कृष्ण जन्मस्थान के लीलामंच पर आयोजित कोप भवन लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ। अयोध्या में मुनि वशिष्ठ के निर्देशन में श्रीराम के राज्याभिषेेक की तैयारी चल रही थी। यह देख रानी कैकेयी की दासी मंथरा कैकेयी को राम के राज्याभिषेक का समाचार देती है। इस समाचार से कैकेयी बड़ी प्रसन्न होती है, किंतु मंथरा अपनी छल-कपट भरी बातों से कैकेयी को भ्रमित कर राजा दशरथ से भरत को राजा बनवाने की मांग करने का सुझाव देती है।
विज्ञापन

रानी कैकेयी राजा दशरथ से देवासुर संग्राम के समय से दशरथ के पास धरोहर के रूप में रखे दो वरदान मांगती हैं। पहला भरत का राज्याभिषेक व दूसरा राम को 14 वर्ष का वनवास। यह सुन दशरथ के मन को ठेस पहुंचती है। इसके बाद प्रभु राम माता-पिता की आज्ञा के पालन को सीता के साथ वन जाने को तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मण भी श्रीराम से उन्हें अपने साथ ले चलने का आग्रह करते हैं। राम उनको समझाते हैं। लेकिन वह व्याकुल होकर उनके चरणों में गिर पड़ते हैं। इसके बाद तीनों वन की ओर निकलते हैं। लीला में सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, उपसभापति जुगलकिशोर अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग, बांकेबिहारी, रमाकांत गोस्वामी, कैलाश चंद गुप्ता, योगेश आवा, रामदास चतुर्वेदी, दिनेश गोटा, मंयक शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौमुंहा में रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में सोमवार को राजा दशरथ व उनकी रानी कैकेयी के बीच संवाद हुआ। अतर सिंह ने दशरथ के संवाद प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी। कैकेयी द्वारा भरत के लिए अयोध्या की राजगद्दी व राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। कमेटी के अध्यक्ष गिर्राज सिंह, अतर सिंह, गोपी सिंह, विजय सिंह, सत्यनारायण वार्ष्णेय का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed