फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Naujheel police and surveillance team caught three interstate miscreants

नौहझील पुलिस और सर्विलांस टीम ने पकड़े तीन अंतरराज्यीय बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Naujheel police and surveillance team caught three interstate miscreants
नौहझील (मथुरा)। नौहझील पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने तीन शातिर अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

15 अप्रैल की रात गांव इनायतपुर के सरकारी स्कूल में तीन-चार बदमाश छिपे हुए थे। स्कूल के निकट ही खेतों में किसान काम कर रहे थे। एक किसान ने स्कूल से आ रही आवाज को सुनकर उन्हें टोक दिया। जिस पर बदमाश गुस्सा हो गए और किसान पर फायरिंग करने लगे। बमुश्किल किसान ने अपनी जान बचाई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए।
पुलिस और ग्रामीणों को देखकर बदमाश मौके से भाग गए, लेकिन हड़बड़ाहट में एक बदमाश की बाइक खेत में ही रह गई। रविवार देर रात नौहझील पुलिस और सर्विलांस टीम ने कार्रवाई करते हुए भोजा निवासी नगला वीरबल थाना सादाबाद, वीरपाल उर्फ बंगाली निवासी सालपुर थाना टप्पल अलीगढ़ व राहुल निवासी भवोकरा थाना जेवर जिला गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से एक कार, दो बाइक, एक तमंचा एवं 14 हजार की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed