फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nauhjheel town will celebrate Lathmar Holi festival on 28th February

Lathmar Holi 2026: 28 फरवरी को नौहझील में लठामार होली; गुलाल नहीं, सैकड़ों कुंतल फूलों से खेलेंगे हुरियारे

Sat, 14 Feb 2026 09:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नौहझील (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, नौहझील (मथुरा) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Feb 2026 09:21 PM IST
सार

कान्हा की पावन नगरी में होली का उत्साह चरम पर है, और इसी उल्लास के बीच नौहझील कस्बा अपनी अनूठी लठामार होली का पर्व आगामी 28 फरवरी को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएगा।

विज्ञापन
Nauhjheel town will celebrate Lathmar Holi festival on 28th February
नौहझील की प्रसिद्ध लठामार होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कान्हा की नगरी में होली की खुमारी छाने लगी है। इसी क्रम में कस्बा नौहझील की प्रसिद्ध लठामार होली आगामी 28 फरवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। शनिवार को 'नौहझील की लठामार होली आयोजन समिति' की बैठक रेतिया बाजार में आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की भव्यता और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से बाजना रोड स्थित ठाकुर राधा श्याम सुंदर मंदिर से भगवान का डोला गाजे-बाजे के साथ रवाना होगा। बैंड-बाजे, डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर हुरियारे और हुरियारिनें लठामार होली खेलते हुए नगर भ्रमण करेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान कस्बे को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा और जगह-जगह 'बंब' के नगाड़े गूंजेंगे।होली की सबसे बड़ी विशेषता इसका 'पुष्प होली' होना है। जहाँ ब्रज में अन्य स्थानों पर रंगों का प्रयोग होता है, वहीं नौहझील में सैकड़ों कुंतल गुलाब के फूलों की पत्तियों से होली खेली जाती है। रंग-गुलाल केवल ठाकुर जी के समक्ष अर्पित किया जाता है, जिससे श्रद्धालु नए कपड़े पहनकर भी इस उत्सव का आनंद ले पाते हैं।

विज्ञापन

मेला अध्यक्ष जवाहर कटारा ने कहा कि कार्यक्रम को दिव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल रामलीला मैदान में पुष्प वर्षा के बीच मुख्य लठामार होली का आयोजन होगा।बैठक की अध्यक्षता छीतरमल पाठक एवं संचालन  अनिल शर्मा ने किया।समिति के अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में मुख्य रूप से पूरन पाठक (संरक्षक), मुन्नीलाल पाठक, अशोक भारद्वाज, महासचिव जैकम पाठक, कोषाध्यक्ष विजय पाठक, संतोष भारद्वाज, दिनेश पाठक, जगन्नाथ पाठक,  मुकेश अग्रवाल,  बल्ला पाठक, विजेंद्र पाठक,  कंचन सोनी, छत्तर मास्टर, ईश्वर चंद पाठक और छोटू पाठक सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed