{"_id":"60ed7d898ebc3ec23565eeb6","slug":"national-students-lok-dal-on-the-roads-demonstration-regarding-diesel-petrol-and-gas-mathura-news-agr4995800165","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल व गैस को लेकर राष्ट्रीय छाऋ लोकदल सड़कों पर, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल व गैस को लेकर राष्ट्रीय छाऋ लोकदल सड़कों पर, प्रदर्शन
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय छात्र लोकदल के ब्रजप्रांत अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। रालोद कार्यकर्ता नेता भैंस बहोरा रोड स्थित किशोरी रमण डिग्री कॉलेज के सामने हाथों में पट्टिका और सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
विश्वेंद्र चौधरी ने कहा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दामों ने जनता की कमर तोड़ दी है, लेकिन केंद्र सरकार के नुमाइंदे हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के बढ़ते दामों से आम जनमानस ज्यादा परेशान है। निरंतर बढ़ते दामों ने जनता की कमर तोड़ दी है। यह जन विरोधी सरकार है।
डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में जनता अब सड़कों पर उतर चुकी है। राष्ट्रीय छात्र लोकदल के कार्यकर्ता पूरे ब्रज प्रांत में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नवाब सिंह पौनियां, हरवीर नौहवार, सुशील चौधरी, हर्ष चौधरी, निशांत पचहरा, आगाज खान, अनुराग चौधरी, शुभम चौधरी, सौरभ आजाद, वरुण सिंह, राहुल, अनिल गावर, सागर, शंकर, यश पंडित, अंकित, मयंक, अर्जुन, भानु पंडित मौजूद रहे।