{"_id":"69e29cfcfbbe46df5900f364","slug":"national-spokesperson-of-bku-prevented-hapur-by-police-mathura-news-c-412-1-mt21006-7178-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को पुलिस ने हापुड़ जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को पुलिस ने हापुड़ जाने से रोका
विज्ञापन
मांट। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ शुक्रवार को थाना जमुनापार के पानीगांव से कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के आह्वान पर हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर जाने को निकले थे। तभी थाना जमुनापार पुलिस, थाना वृंदावन पुलिस और पानीगांव चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर उनको रोक दिया और हाउस अरेस्ट कर लिया। हालांकि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हापुड़ जाने से नहीं रोका।
जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह से गढ़मुक्तेश्वर के किसी पूर्व मंत्री ने एक उद्घाटन समारोह कार्यक्रम के दौरान अभद्र टिप्पणी और अपमानजनक बातें की थी। शुक्रवार को मथुरा समेत अन्य जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के आह्वान पर हापुड़ जाने के लिए तैयार थे।
इसी दौरान थाना जमुनापार के क्षेत्र पानीगांव में राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद हरेश ठैनुआ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को थाना जमुनापार पुलिस की कार्रवाई के बारे में बताया। बताया गया है कि कुछ समय बाद प्रदेश अध्यक्ष अपनी अध्यक्षता में पुलिस के अमानवीय व्यवहार के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाएंगे।