फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nandotsav celebrated in Shree Rangnath Temple vrindavan

वृंदावन: दक्षिणात्य शैली के श्री रंगनाथ मंदिर में नन्दोत्सव की धूम, भव्य मेले का हुआ आयोजन

Wed, 01 Sep 2021 10:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 01 Sep 2021 10:00 PM IST
सार

मन्दिर में नन्दोत्सव के अंतर्गत लट्ठे का मेला भव्य तरीके से आयोजित किया गया। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते आयोजित न होने वाले लट्ठे के मेले को लेकर इस वर्ष भक्तों में खासा उत्साह देखा गया।
 

विज्ञापन
Nandotsav celebrated in Shree Rangnath Temple vrindavan
श्री रंगनाथ मंदिर में विराजे भगवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रजमंडल के प्रसिद्ध लट्ठे के मेला का बुधवार को ब्रजवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान सम्पूर्ण परिसर रंगनाथ भगवान के उद्घोष से गुंजित हो उठा। धार्मिक नगरी में श्री वैष्णव सम्प्रदाय के प्रमुख श्री रंगनाथ मन्दिर में वैदिक परम्परानुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व रोहिणी नक्षत्र व अष्टमी तिथि के सुयोग पर मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार को मन्दिर में नन्दोत्सव के अंतर्गत लट्ठे का मेला भव्य तरीके से आयोजित किया गया। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते आयोजित न होने वाले लट्ठे के मेले को लेकर इस वर्ष भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। सायंकाल ठाकुर श्री गोदा रंगमन्नार भगवान कल्पवृक्ष पर सवार होकर मुख्य गर्भगृह से बाहर निकले।
विज्ञापन


चहुंओर ठाकुरजी की जयजयकार सुनाई देने लगी। मन्दिर के सिंहद्वार पर सवारी के पहुंचते ही पहले से तैयार खड़े अंतर्यामी अखाड़ा दुसायत के पहलवान ठाकुरजी का आशीर्वाद लेने पहुंच गये। इसके बाद करीब 40 फुट ऊंचे लकड़ी के चिकने खम्बे पर चढ़ने को जोर आजमाइश शुरू हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पहलवान क्रमबद्ध होकर ऊपर चढ़ने की कवायद शुरू करते उधर ऊपर मंच पर  बैठे मंदिर के कर्मचारी तेल मिश्रित पानी की तेज धार पहलवानों पर गिराना शुरू कर देते। जिससे ऊपर चढ़ने का प्रयास कर रहे पहलवान नीचे गिर जाते। हास परिहास के साथ ऊपर चढ़कर नीचे गिरने का दौर करीब 40 मिनट तक चलता रहा। 


एक बार फिर पहलवानों ने ठाकुरजी का आशीर्वाद लेकर ऊपर चढ़ने का क्रम शुरू किया और पहले ही प्रयास में शिखर तक पहुंच गये। जैसे ही सबसे पहले पहुंचे पहलवान ने विजय पताका पकड़ी। पूरा परिसर रंगनाथ भगवान की जयजयकार से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद विजयी पहलवानों को मंदिर प्रबंधन की तरफ से ठाकुरजी की कृपा प्रसादी भेंट की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed