{"_id":"61cca0074d04cd6f4b05a573","slug":"namaz-banned-in-shahi-jama-masjid-mahendra-pratap-singh-mathura-news-mtr510946259","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही जामा मस्जिद में नमाज पर लगे रोक-महेंद्र प्रताप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही जामा मस्जिद में नमाज पर लगे रोक-महेंद्र प्रताप सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। परिक्रमा मार्ग स्थित प्रेमधाम आश्रम में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की बैठक महंत डॉ. स्वामी आदित्यानंद ने अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के पदाधिकारियों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मौजूद शाही जामा मस्जिद पर होने वाली नमाज पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। न्यास के पदाधिकारियों ने कहा कि ये स्थान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थान है। मस्जिद पूरी तरह से अवैध है, यहां नमाज अदा करना न्यास किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। नमाज पर प्रतिबंध की मांग को लेकर न्यास का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा।
बैठक में न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत कर दिए गए हैं, जिसमें तथ्य दिए हैं कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बनी मस्जिद पूरी तरह अवैध है और इस मस्जिद पर सन् 1992 तक किसी तरह की नमाज अदा नहीं की जाती थी। तो अब किस आधार पर मस्जिद में नमाज अदा की जा रही है। इतना ही नहीं सड़क पर भी नमाज के लिए पूरी तरह अतिक्रमण कर लिया जाता है, जो कि पूरी तरह से अवैध है। अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास मस्जिद में नमाज कतई सहन नहीं करेगा।
बैठक में संत त्रिलोकदास, संत देवानंद दास, महंत रमणरेती दास, संत सदानंद महाराज, स्वामी नित्यानंद महाराज, संत रामानंद महाराज, संत जगन्नाथ दास, संत कमलेशानंद, संत दामोदर दास मौजूद रहे। संचालन श्रीवृंदावन फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रदास महाराज ने की।