फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nae jilaadhyaksh par kaangres mein chhidee raar, chalee isteephon kee bayaar

Mathura News: नए जिलाध्यक्ष पर कांग्रेस में छिड़ी रार, चली इस्तीफों की बयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
nae jilaadhyaksh par kaangres mein chhidee raar, chalee isteephon kee bayaar
मथुरा। कांग्रेस में नए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर को लेकर रार छिड़ गई है। शनिवार को नौ ब्लॉक अध्यक्षों के साथ 15 जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि जब इसकी पुष्टि की गई तो कई पदाधिकारी इस्तीफा देने की बात से मुकर गए। उन्होंने फर्जी इस्तीफा जारी किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले कांग्र्रेस कमेटी ने मुकेश धनगर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। अभी उन्होंने पदभार ठीक से संभाला भी नहीं है कि पार्टी में अंदरखाने रार छिड़ गई है। शनिवार को गुपचुप तरीके से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मथुरा के नौ ब्लॉक अध्यक्षों, 15 जिला स्तरीय पदाधिकारियों के इस्तीफे भेज दिए गए। सभी में मुकेश धनगर को जिलाध्यक्ष बनाने से नाराज होने की बात लिखी गई है। कुछ इस्तीफे जहां बाकायदा पदाधिकारियों के लेटर हेड पर थे तो वहीं बाकी सादा कागज पर लिखे गए हैं।
विज्ञापन

पुष्टि में कांग्रेस के नौहझील ब्लॉक अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौधरी ने इस्तीफा देने की बात से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि किसी ने उनका फर्जी इस्तीफा जारी कर दिया है। वे पार्टी के साथ हैं और रहेंगे। इसी तरह किसान कांग्रेस के फरह ब्लॉक अध्यक्ष लाखन सिंह ने इस्तीफा फर्जी बताया। इससे उलट किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर बदन सिंह और कांग्रेस के जिला महासचिव अखलाक चौधरी ने मुकेश धनगर को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के विरोध में इस्तीफा देने की बात स्वीकार किया। अन्य पदाधिकारियों में भी किसी ने इस्तीफे को सही तो किसी ने फर्जी बताया। सत्यता चाहे जो हो, लेकिन सोशल मीडिया पर कांग्रेस में छिड़ी आपसी रार अब खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नए जिलाध्यक्ष जल्द करेंगे शक्ति प्रदर्शन
मामले में जब कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर से बात की गई तो उन्होंने सभी इस्तीफे फर्जी होने की बात कही। बताया कि साजिश के तहत ऐसा किया गया है। जल्द ही वे सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद खुद ही साफ हो जाएगा कि कौन उनके साथ है और कौन नहीं। कहा कि जिसने भी पदाधिकारियों के फर्जी इस्तीफे जारी किए हैं उन्हें कार्यकर्ता कभी माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed