फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Murder of father in daughter's in-law's house in mathura up crime news

UP: दामाद की मौत के बाद बेटी के घर पहुंचा पिता...जेठ को इसलिए आया गुस्सा, तवा और फुकनी से पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 21 Mar 2025 02:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 02:30 PM IST
सार

बेटी की ससुराल आए पिता की जेठ ने तवा और फुकनी से पीटकर हत्या कर दी। पिता कुछ कागज लेने के लिए गए हुए थे, उसी समय हमला बोल दिया गया। 

विज्ञापन
Murder of father in daughter's in-law's house in mathura up crime news
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर बेटी के ससुराल आए पिता की जेठ ने तवा और फुकनी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर जैंत के परखम गुर्जर निवासी चंद्रपाल (52) अपनी बेटी की ससुराल सेवलगढ़ आए थे। यहां उन्होंने बेटी करीना से स्वर्गीय दामाद के कुछ कागजात मांगे। बेटी उन्हें कागजात देती इससे पहले ही बेटी का जेठ सुनील कुमार घर पहुंच गया। उसने चंद्रपाल को गाली देना शुरू कर दिया। इसका विरोध किया तो सुनील ने तवा, बांक और फुकनी से उसके ऊपर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  फर्जी डिग्रियों का रेट: बीए-बीएससी के 25 हजार और MBA के लिए 1.80 लाख...एक महीने में इन छह विवि की डिग्री तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी करीना ने अपने पिता को बचाने का प्रयास किया तो उसे धक्का देकर एक ओर कर दिया। सुनील की पिटाई से चंद्रपाल मरणासन्न हालत में पहुंच गए। करीना ने इसकी जानकारी पुलिस और अपने मायके वालों को दी। सूचना पर मायका पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस सूचना के बाद वारदात स्थल पर पहुंची। पुलिस घायल को लेकर निजी अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें -  UP: तीन शहरों में पडे़गी भीषण गर्मी, धूप से बचने के लिए रेड लाइट पर लगेगी ग्रीन नेट, हीटवेव एक्शन प्लान लाॅन्च
 

पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां उपचार के दौरान चंद्रपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने हत्या से संबंधित काफी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि चंद्रपाल को पीटने में सुनील की मां के शामिल होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें -  UP: 10 हजार रुपये में तमंचा और 40 हजार में पिस्टल...इंस्टाग्राम पर सजाई दुकान, छह सप्लायर गिरफ्तार

 

डेढ़ माह पहले ही हुई थी दामाद की मौत
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चंद्रपाल के दामाद लोकेश ने डेढ़ माह पहले किसी बात से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। परिजन को सही समय पर सूचना मिली तो उन्हें फंदे से उतारा और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां से उसे राजस्थान के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 20 फरवरी को उपचार के दौरान लोकेश ने दम तोड़ दिया। तब से करीना अपनी ससुराल में ही रह रही थी। लोकेश और करीना का विवाह छह साल पहले हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। लोकेश ने कुछ बीमा आदि कराए थे, इसी के कागजात लेने के लिए चंद्रपाल बेटी करीना के घर गए थे। पिता की मौत के बाद करीना हतप्रभ है। वारदात के बाद वह अपने बहनोई के साथ मायके चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed