फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Murder of a youth in Mathura: Shot at night while sleeping in front of the house

मथुरा में युवक की हत्या: घर के सामने सोते समय रात में मारी गोली, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 27 Jun 2025 01:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 01:22 PM IST
सार

मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Murder of a youth in Mathura: Shot at night while sleeping in front of the house
मथुरा में युवक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के तैयापुर की शिवनगर कालोनी में बृहस्पतिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर प्लॉट पर सो रहे युवक  पर नामजद युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए तो नामजद हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात रमेश उर्फ पप्पू 48 वर्ष अपने घर के समीप खाली प्लॉट में चारपाई पर सो रहे थे। आरोप है कि यहां छोटू, महेश और आकाश पहुंचे। तीनों ने रमेश से गाली गलोज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर छोटू ने रमेश पर तमंचा से फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को देखते ही हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रमेश को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सको ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने रात को ही फॉरेंसिक टीम को वारदात स्थल पर बुला लिया फॉरेंसिक टीम ने वारदात स्थल से एकत्रित किए हैं। मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने छोटू, महेश आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश के बेटे राहुल चौधरी ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपियों से झगड़ा हुआ था। जिसमें राजीनामा भी हो गया था लेकिन वह लोग लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसकी शिकायत थाने में  की गई थी लेकिन पुलिस के द्वारा कोई भी एक्शन नहीं लिया। यदि पुलिस सही समय पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो आज उसके पिता जिंदा होते।


एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे के कर्म की जांच की जा रही है साथ ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जल्द ही हत्यारोपी गिरफ्तार हो जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed