फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder case registered

हत्या का मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
murder case registered
मथुरा। कोतवाली की कृष्णा विहार कॉलोनी में पांच दिन पहले गोली लगने से घायल हुई युवती की मौत के बाद पिता ने बेटे के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पहले ही घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र कर लिए थे, आरोपी फरार है।
विज्ञापन

कृष्णा विहार कॉलोनी में एक फरवरी को गोली लगने से नीतेश (19) घायल हो गई थी। युवती को न्यूरो प्लस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सूचना पर पहुंची पुलिस को हॉस्पिटल से पूरी जानकारी हुई। उसके बाद युवती को आगरा एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

परिजनों ने सीढ़ियों से गिरकर घायल होने की जानकारी पुलिस को दी थी। घटनास्थल के निरीक्षण में पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी देखे, इसमें घर के अंदर फायरिंग होने की हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि नीतेश का भाई राहुल अपने कमरे में तमंचा से छेड़छाड़ कर रहा था। उसी समय नीतेश सीढ़ियों से नीचे उतर कर आ रही थी। अचानक गोली चल गई और नीतेश के सिर में लग गई।

शनिवार को नीतेश ने एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि नीतेश के पिता जयप्रकाश ने रविवार को अपनी बेटी की हत्या करने की रिपोर्ट बेटे राहुल के खिलाफ दर्ज कराई है। राहुल मृतका का छोटा भाई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। मुकदमा गैर इरादतन हत्या का दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed