{"_id":"6a383ed3b551f463aa0b0e57","slug":"murder-accused-arrested-after-encounter-shot-legs-mathura-news-c-412-1-mt21011-9142-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी गिरफ्तार, दोनों टांगों में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी गिरफ्तार, दोनों टांगों में लगी गोली
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिफाइनरी (मथुरा)। थाना रिफाइनरी क्षेत्र की मीरा कॉलोनी में जमीन के विवाद के दौरान हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या व उसके पुत्र को घायल करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके एक साथी को भी मौके से दबोच लिया गया। आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी थी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी के दोनों टांगों में गोली लगी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, 20 जून को सेनापति कुंतल और उनके पुत्र पर हमला किया गया। इसमें दोनों घायल हो गए थे। उपचार के दौरान सेनापति की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया। शनिवार को पुलिस टीम ने कोयला अलीपुर कट के पास आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें आरोपी योगेंद्र पहलवान की दोनों टांगों में गोली लग गई। वहीं उसका साथी समय सिंह मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, लोहे की सरिया, दो तमंचे तथा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।