फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mulyankan, education, up bord, mathura

सवा लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Thu, 21 May 2020 05:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
mulyankan, education, up bord, mathura
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अब तेजी से बढ़ रहा है। मूल्यांकन के तीसरे दिन 38 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। इस तरह अब तक सवा लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। परीक्षकों की संख्या भी बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जेडी केंद्रों का निरीक्षण करने भी पहुंचे।
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों के विरोध के बावजूद यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अब तक 25 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। बृहस्पतिवार को 890 परीक्षकों ने 38912 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इस तरह अब तक 127723 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। इस दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में रोचक तथ्य भी देखने को मिल रहे हैं। अनेक उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षार्थियों ने परीक्षकों से विभिन्न तरीके से पास करने की गुहार लगाई है। किसी ने शादी का हवाला दिया है तो किसी ने परिवार की इज्जत की दुुहाई दी है।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज, ब्लैक स्टोन इंटर कॉलेज और किशोरी रमण इंटर कॉलेज की व्यवस्थाएं देखीं। सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड-19 के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए सभी को सजग किया। इस दौरान डीआईओएस डॉ. राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed