फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mudiya fair starts from today, flood of faith will surge for six days

Mathura News: आज से मुड़िया मेला शुरू, छह दिन उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Mudiya fair starts from today, flood of faith will surge for six days
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला देवशयनी एकादशी यानी आज बुधवार से शुरू हो रहा है। बुधवार से 22 जुलाई तक यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। देश भर से लाखों श्रद्धालु इस मेले में भाग लेने आते हैं। श्रद्धालु मुड़िया पूर्णिमा के अगले दिन तक गिरिराज जी महाराज की शरण में 7 कोसीय परिक्रमा लगाएंगे। जिला प्रशासन और पुलिस ने मेले के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की है। सुरक्षा बल व मजिस्ट्रेटों की तैनाती के अलावा संबंधित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों की तैनाती मेले में की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक मेले के संबंध में सभी विभागों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मजिस्ट्रेट मेले पर सभी व्यवस्थाओं को परखेंगे और किसी भी तरह की समस्या का तत्काल निदान कराएंगे। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद कर दी गई है। ढाई हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस की 35 अस्थाई चौकी, 110 बैरियर बनाए गए हैं। 72 वाहन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।मेले पर निगरानी के लिए 31 वाच टावर बनाए गए हैं। इसके अलावा तमाम जिले भर से पुलिसकर्मियों को यहां लगाया गया है।
विज्ञापन



इस प्रकार रहेंगे कार्यक्रम
- 19 जुलाई की शाम को राधाकुंड कीर्तन मंडली चकलेश्वर स्थित भजन कुटीर जाएगी। मंगलघट स्थापना शाम को आठ बजे की जाएगी
- 20 जुलाई को सुबह छह बजे से हरिनाम संकीर्तन 21 जुलाई की सुबह तक
- 21 जुलाई को जब रघुनाथ दास गोस्वामी का मुड़िया मेला का निशान चिन्ह मंडली के साथ कीर्तन करते हुए संत चकलेश्वर भजन कुटीर में लेकर पहुंचेंगे।
21 जुलाई - राधा श्याम सुंदर मंदिर के महंत रामकृष्ण दास की अगुवाई में पहला डोला सुबह 10 बजे निकलेगा। इसी दिन शाम को 5 बजे से चैतन्य महाप्रभु मंदिर से महंत गोपालदास महाराज की अगुवाई में प्राचीन डोला निकलेगा। राधारमण दास, कृष्णदास व अन्य संत व वेदपाटी विद्यार्थी श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी का निशान लेकर 21 किमी की परिक्रमा लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन







व्यवस्थाएं

- समस्त मेला क्षेत्र को 09 सुपर जोन, 21 जोन और 62 सेक्टरों में बांटा। मजिस्ट्रेट तैनात
- 105 बैरियर, 70 पार्किंग स्थल, 31 वॉच टावर, 05 स्थाई पुलिस चौकी, 37 अस्थायी पुलिस चौकी, 52 मोबाइल, 06 खोया पाया केंद्र 12 फायर टेंडर टीम स्थापित।
- लगभग 3700 अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी। 3 कंपनी पीएसी, एक कंपनी एसडीआरएफ/फ्लड टीम भी।
- ट्रैफिक पुलिस एवं 6 रिकवरी वैन भी व्यवस्थापित की जाएंगी।
- 35 मेला स्पेशल ट्रेनें मेले में 70 फेरे लगाएंगी




प्रशासन ने कसी कमर

जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सड़क, रेल सुविधा, प्रकाश, पानी, पार्किंग, स्वास्थ्य शिविर आदि व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा 1100 सौ बसों का संचालन किया जा रहा है। बुधवार को पहली खेप में 100 से 150 बसें चलाई जाएंगी। सीएचसी प्रभारी डाॅ. नेहा चौधरी ने बताया कि 17 मेडिकल बूथ बनाए गए हैं। दो दर्जन से अधिक एम्बुलेंस लगाई गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि करीब 50 किलोमीटर दायरे के मेला क्षेत्र को 9 सुपर जोन, 21 जोन के साथ 62 सेक्टर में विभाजित किया है।

------------------------------

सीसीटीवी से होगी निगरानी
दानघाटी, मुकुट मुकुट मुखारविंद, जतीपुरा मुखारविंद मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। टीम कंट्रोल रूम से इन पर नजर रखे हुए है। इसके अलावा गोवर्धन मेला क्षेत्र में अलवर-मथुरा मार्ग के गोवर्धन व राधाकुंड दो रेलवे स्टेशन हैं। इन की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed