फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MP also appealed to make Rajesh win

सांसद ने भी की राजेश को जिताने की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
MP also appealed to make Rajesh win
टैंटीगांव(मथुरा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार में राशन की डबल डोज मिल रही है। पहले भी यह सरकारें दे सकती थीं, लेकिन पहले का पैसा इत्र वाले मित्र के घर में जाता था। इसलिए सपा-बसपा की संवेदना न गरीब के लिए थी और न ही महिला सुरक्षा के लिए। उनकी संवेदना इत्र वाले मित्र के लिए रहती हैं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि वो कहते हैं कि बुलडोजर चला रहे हैं। हम कहते हैं विकास और बुलडोजर एक साथ चलेगा। अन्नदाता को कुछ नहीं मिलता था। गन्ने का विकास नहीं होता था। विधवा और दिव्यांग को पेंशन नहीं मिलती थी। ये राशि सपा के पदाधिकराियों को बांटी जाती थी। हमारी सरकार ने एक करोड़ की आर्थिक मदद कर रही है। ये हमारा समर्पण है। सरकार ने सुरक्षा का वातावरण दिया, जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता के उत्थान के लिए डबल इंजन वाली सरकार ने काम किया है। देश के अंदर हर वह काम होगा, जो भारत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाएगा।
विज्ञापन

हेमा ने कहा कि प्रत्याशी को जिता दो
सिने अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता चरम पर थी। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मथुरा का जवाहर बाग कांड है, जहां सरकारी बाग पर कब्जे का असफल प्रयास हुआ। उन्होंने मांट से भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी के लिए मार्मिक अपील करते हुए कहा कि इन्हें जिता दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहुमुंखी विकास कराऊंगा : राजेश
मांट विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी राजेश चौधरी ने कहा कि मैं आपका ही बेटा हूं। मैंने विधायक न होते हुए भी क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है। अगर यहां से आप एक बार विधायक बना देते हैं तो डबल इंजन की सरकार मांट में चहुमुखी विकास कर दिखाएगी। इस मौके पर पूर्व यूपी सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह, यूपी व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, पदम सिंह शर्मा मौजूद रहे।

२२वीं बार मथुरा आए सीएम
मथुरा। २०१७ में प्रदेश सरकार बनने के बाद सीएम का मथुरा से विशेष लगाव रहा है। वह सीएम बनने के बाद अब तक २२ बार मथुरा आ चुके हैं। श्रीकृष्ण का जन्म हो, वृंदावन में महोत्सव आदि मौकोंपर सीएम यहां आए। पिछले सप्ताह मथुरा आकर वोट मांगे थे। रविवार को उन्होंने मांट विधान सभा में जनसभा करके वोट मांगे। पिछले माह चुनाव से पहले भी उन्होंने मांट में जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed