फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Moving car caught fire near Prem Mandir in Vrindavan

वृंदावन में बड़ा हादसा: प्रेम मंदिर के पास चलती कार में लगी आग, अंदर था पूरा परिवार; वक्त रहे निकाले सभी लोग

Sat, 18 Feb 2023 08:38 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Feb 2023 08:38 PM IST
सार

पुलिस ने जलती कार पर पानी डालने का प्रयास किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने पास के होटल से अग्निशमन सिलेंडर की मदद से जलती आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Moving car caught fire near Prem Mandir in Vrindavan
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के अति व्यस्ततम इस्कॉन प्रेम मंदिर के पास शनिवार की शाम कार में आग लग गई। इस कार में सवार लोगों ने जैसे तैसे निकलर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से जलती कार पर पानी डालकर काबू पाया। जिस वक्त गाड़ी में आग लगी उस समय क्षेत्र में भारी भीड़ थी। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राधा मोहन माहेश्वरी निवासी जमुनाधाम कॉलोनी गोवर्धन रोड मथुरा अपनी कार स्वीफ्ट डिजायर नंबर यूपी 85 डब्ल्यु 8058 को लेकर शनिवार की शाम वृंदावन के हरिनिकुंज स्थित किशोरी निवास आश्रम आ रहे थे। गाड़ी में उनकी पत्नी गुंजन, भाई नरेश माहेश्वरी, बेटी दीपांशी बैठे हुए थे। शनिवार की शाम लगभग सात बजे जब वह प्रेम मंदिर के निकट पहुंचे ही थे कि कार से धुंआ उठता देखा। यह देख उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और सभी ने कार से निकलने में भलाई समझी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जैसे ही सवार उतरे कार धूं-धूंकर जल उठी। कार में आग देखकर आस पास लोग बचकर भागने लगे। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर वृंदावन विजय कुमार सिंह, रमणरेती चौकी प्रभारी अवनेंद्र यादव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि भूषण ने फोर्स की मदद से दोनों ओर से रास्ता बंद कराया। 

विज्ञापन

पुलिस ने जलती कार पर पानी डालने का प्रयास किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने पास के होटल से अग्निशमन सिलेंडर की मदद से जलती आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कार पर पानी डालकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। जिस वक्त कार में आग लगी उस वक्त प्रेम मंदिर के आस पास भारी भीड़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed