{"_id":"62dc339f6a510b48d4247fc6","slug":"mothers-of-vrindavan-had-expressed-their-desire-to-take-a-helicopter-tour-to-the-president-mathura-news-mtr5212706182","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन की माताओं ने राष्ट्रपति से जाहिर की थी हैलीकाप्टर में सैर कराने की इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन की माताओं ने राष्ट्रपति से जाहिर की थी हैलीकाप्टर में सैर कराने की इच्छा
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। दिल्ली में शनिवार को राष्ट्र्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वृंदावन जाना हुआ था और वहां वृंदावन में भजन कर रहीं विधवा और बेसहारा माताओं से मिलने का मौका मिला। इस मुलाकात के दौरान माताओं ने उनसे हेलीकाप्टर से सैर करने की इच्छा जाहिर की थी।
मालूम हो कि राष्ट्रपति के वृंदावन आगमन के दौरान कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में वृद्ध माताओं से मिलने का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सबिता ने माताओं के साथ लगभग डेढ़ घंटे का समय बिताया। महिलाओं के साथ वार्ता की और उनके दुख दर्द को पास से जाना। इसी मुलाकात में माताओं ने राष्ट्रपति से हेलीकॉप्टर में सैर कराने की इच्छा जाहिर की थी।
कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन की अधीक्षिका शिल्पा ने बताया कि राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान ऊषा श्रीवास्तव, अनामिका सेन, माधुरी वर्धन, बृजरानी, ज्योति, विजय लक्ष्मी, लालमति भंडारी, कुसुमदेवी, राम सखी, शशिवाला और सबिता भौमिक के ग्रुप ने मुलाकात की। इस मुलाकात में माताओं ने राष्ट्रपति से हेलीकॉप्टर में बैठकर वृंदावन की सैर करने की इच्छा जाहिर की थी।