{"_id":"6824bcf1169bc818fb00ee05","slug":"mother-died-in-front-of-son-eyes-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दर्दनाक...आंखों के सामने मां की माैत, कार ने मारी टक्कर; देखकर बेहोश हुआ बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दर्दनाक...आंखों के सामने मां की माैत, कार ने मारी टक्कर; देखकर बेहोश हुआ बेटा
Wed, 14 May 2025 09:25 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 14 May 2025 09:25 PM IST
सार
मथुरा में दर्दनाक हादसा हुआ। मां को प्यास लगी तो बेटा पानी लेने गया। तभी एक कार ने मां को टक्कर मार दी। बेटे की आंखों के सामने महिला की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा में जमुनापार थाने के सामने बुधवार की सुबह एक वृद्धा को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा अपने बेटे के साथ दवा लेने के लिए जा रही थी। मां को प्यास लगी तो बेटा पानी लेने गया था लौटकर आया तो मां को अपनी आंखों के सामने मृत देख बेहोश हो गया।
जमुना पार थाना क्षेत्र की गढ़ी हयातपुर निवासी लवेश ने बताया कि उनकी मां लज्जा देवी (60) की कुछ दिन से तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार को वह मां को लेकर दवा दिलाने के लिए जा रहे थे। दोनों थाने के सामने खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी लज्जा देवी ने लवेश से कहा कि उसे प्यास लगी है, वह पानी लेने के लिए थोड़ी दूर ही गया था कि तभी तेज गति से आई कार ने उसकी मां को टक्कर मार दी।

कार की टक्कर से लज्जा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल के बाद जिला अस्पताल पहुंचे, दोनों स्थानों पर चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल मौके के बाद अस्पताल पहुंचे।
लवेश ने बताया कि उसके दो भाई दिव्यांग हैं। वह सैलून की दुकान से अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि परिजन की तहरीर पर वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।