फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   More than a hundred empty plots in the city have become garbage dumps

Mathura News: शहर में सौ से ज्यादा खाली प्लॉट बने कूड़ाघर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
More than a hundred empty plots in the city have become garbage dumps
बीएसए काॅलेज रोड पर खाली प्लाॅट में लगा कूड़े का ढेर।
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में स्वच्छता व्यवस्था बिगाड़ने में सबसे बड़ी समस्या खाली पड़े प्लॉट बन रहे हैं। सौ से ज्यादा ऐसे प्लॉट निगम ने चिन्हित किए हैं, जहां आसपास के लोग बेधड़क कूड़ा डालते हैं। धीरे-धीरे ये प्लॉट डलावघरों में तब्दील हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को गंदगी, दुर्गंध और बीमारियों का खतरा झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम की बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कूड़ा डालने पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। निगम ने मथुरा-वृंदावन में ऐसे सौ से अधिक खाली प्लॉटों को चिह्नित किया है। ये प्लॉट शहर की स्वच्छता व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। इससे स्थानीय लोग गंदगी, दुर्गंध और बीमारियों से भी परेशान हैं। इसमें सदर बाजार की कुछ कॉलोनियां, धौलीप्याऊ क्षेत्र हाईवे किनारे की कॉलोनियां और भैंस बहोरा रोड समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्र में आज भी खाली प्लॉट कूड़े से अटे पड़े हैं। स्थानीय निवासियों का कहना कि निगम को प्लॉट स्वामियों के साथ-साथ उन लोगों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए, जो प्लॉटों में कूड़ा डालते हैं। तभी शहर की गंदगी की समस्या पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन

--
ये बोले लोग

निगम का प्लॉट स्वामियों पर जुर्माना लगाने का कदम सही दिशा में है, लेकिन निगम को उन लोगों पर भी सीधी कार्रवाई करनी चाहिए, जो प्लॉटों में कूड़ा डालते हैं। केबल प्लॉट स्वामियों पर कार्रवाई करना गलत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारी लाल खंडेलवाल, निवासी जगन्नाथपुरी

प्लॉट मालिकों को बाउंड्री करानी चाहिए। अगर दीवार होगी तो लोग कूड़ा नहीं डाल पाएंगे। निगम की कार्रवाई से बचने के लिए प्लॉट स्वामियों को खुद जिम्मेदारी निभानी होगी।
सीमा गोयल, निवासी सरस्वती कुंड

बीएसए काॅलेज रोड पर खाली प्लाॅट में लगा कूड़े का ढेर।

बीएसए काॅलेज रोड पर खाली प्लाॅट में लगा कूड़े का ढेर।

बीएसए काॅलेज रोड पर खाली प्लाॅट में लगा कूड़े का ढेर।

बीएसए काॅलेज रोड पर खाली प्लाॅट में लगा कूड़े का ढेर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article