फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   morari bapu in mathura

श्रोता बन भागवत सुनने पहुंचे मोरारी बापू

Thu, 17 Mar 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन Updated Thu, 17 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
morari bapu in mathura
श्रोता बन भागवत सुनने पहुंचे मोरारी बापू - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को सातवें दिन प्रख्यात कथा वाचक मोरारी बापू भी शामिल हुए। उन्होंने कहा मैं भागवत का वक्ता नहीं श्रोता हूं।
विज्ञापन


आचार्य इन्द्रेश उपाध्याय के श्रीमुख से भागवत कथा सुनने हुए मोरारी बापू ने बताया कि गोपीगीत मेरा प्रिय गीत है। इसमें पांच सांसारिक विषयों को निकालने के लिए पांच तरह के विश्वास हैं। इसके गायन और श्रवण से श्रीकृष्ण के साक्षात दर्शन होते हैं।
विज्ञापन


श्रीमद्भागवत कथा के प्रसंग पर चर्चा करते हुए आचार्य इन्द्रेश उपाध्याय ने कहा कि व्यक्ति प्रभु से अपने कर्म का फल संसारी सुख के रूप में मांगता है और वह संसार का सुख भोगते हुए मोह में ही बंधा रहता है। अगर व्यक्ति फल के रूप में प्रभु को मांगे तो परमात्मा उस व्यक्ति को संसार का सुख देते हुए स्वयं दर्शन भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य इन्द्रेश ने रुक्मिणी विवाह की चर्चा की। भगवान श्रीकृष्ण का मथुरा गमन, द्वारिकापुरी निर्माण प्रसंगों पर प्रकाश डाला। मोरारी बापू का अभिनंदन श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की ओर से गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed