फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Monkeys are troubling passengers at the railway station

Mathura News: रेलवे स्टेशन पर बंदरों के आतंक से परेशान हैं यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Monkeys are troubling passengers at the railway station
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों का झुंड यात्रियों के खाने-पीने की चीजों को हाथों से छीन ले जाते हैं। ये आलम दिन भर रहता है। जबकि बंदर खुलेआम रेलवे स्टेशन पर घूमते रहते हैं। स्टेशन पर बंदरों के घूमने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन आगरा मंडल का सबसे व्यस्तम स्टेशन है। स्टेशन पर रोजाना औसतन 50 से 60 हजार यात्रियों का आवागमन रहता है। वेटिंग हॉल से लेकर यात्री प्लेटफॉर्म तक यात्रियों से फुल रहता है। इस बीच जंक्शन पर बंदरों का झुंड भी विचरण करता रहा है। वायरल वीडियो में बंदरों का झुंड प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। बंदर यात्री के सामान और खाने पीने की वस्तुओं को उठा ले जाते हैं। जबकि कई बार बंदरों ने यात्रियों को चोटिल भी किया है। बंदरों की घुड़की से बच्चे और महिलाएं भी गिर कर चोटिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन

मुंबई जाने वाले एक यात्री ने बताया कि बंदर उनकी सामान की थैली लेकर भाग गया था। उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगानी पड़ी थी। खाने की वस्तु देने के बाद बंदर ने उनकी थैली छोड़ी। ऐसी घटनाओं के बाद भी रेलवे के अधिकारियों ने बंदरों से यात्रियों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। खानापूर्ति के लिए पत्राचार की औपचारिकता निभाई जाती है। इस संबंध में स्टेशन सुपरिटेंडेंट वीवी मंगल से संपर्क करने के लिए उनके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed