{"_id":"62b9e64b7945f87a043dc1e8","slug":"monkeys-and-dogs-are-getting-dreaded-in-summer-attacks-increase-mathura-news-mtr519929116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में खूंखार हो रहे हैं बंदर और कुत्ते, हमले बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में खूंखार हो रहे हैं बंदर और कुत्ते, हमले बढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। बढ़ते तापमान के चलते लोगों का जीना मुहाल तो है ही, वहीं जानवर भी खूंखार हो गए हैं। गर्मी का असर सबसे ज्यादा कुत्ते और बंदरों में देखा जा रहा है। ये लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। इन दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना करीब 30 से अधिक मरीज रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। पिछले दो दिनों में कुत्ते, बंदर 10 से अधिक लोगों को काट चुके हैं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सीएचसी में रेबीज इंजेक्शन का पर्याप्त स्टॉक है। कुत्ते काटे के मरीज पर्चा बनवाकर इंजेक्शन लगवा सकते हैं। कुत्ते, बंदर के काटने के 24 घंटे बाद तक रेबीज का इंजेक्शन हर हाल में लगवा लेना चाहिए। क्योंकि रेबीज होने पर पीड़ित को बचाना लगभग असंभव होता है।
महिलाओं पर किया बंदरों के झुंड ने हमला
गांधी पार्क में सोमवार को मॉर्निग वॉक पर आई महिलाओं पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। पार्क में टहल रहे अन्य लोगों ने बंदरों को भगाने की कोशिश की, तो झुंड ने उस पर भी हमला बोल दिया, इससे दो महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं में बल्देवगंज निवासी सुनीता तथा विपिन हैं।