{"_id":"69c4dcca3bd50911a00e3155","slug":"monkey-attack-turns-fatal-elderly-man-dies-after-falling-from-roof-in-village-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर इंतजार कर रही थी मौत: सुबह-सुबह टहल रहा था बुजुर्ग, एक झपट्टा और चली गई जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर इंतजार कर रही थी मौत: सुबह-सुबह टहल रहा था बुजुर्ग, एक झपट्टा और चली गई जान, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 26 Mar 2026 12:44 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:44 PM IST
सार
छाता क्षेत्र के अलवाई गांव में बंदरों के हमले से बचने के दौरान छत से गिरकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और प्रशासन के खिलाफ रोष का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के छाता क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बंदरों का आतंक जानलेवा होता जा रहा है। ग्राम अलवाई में बंदरों के हमले के कारण छत से गिरकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे क्षेत्रपाल पुत्र हरकिशन अपने घर की छत पर टहल रहे थे, तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
बचाव के प्रयास में क्षेत्रपाल संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है और पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।