{"_id":"629a4b6f07f01f03b3240ec9","slug":"modi-s-8-year-old-mp-hema-explained-mathura-news-mtr5187092123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के 8 साल का सांसद हेमा ने किया बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के 8 साल का सांसद हेमा ने किया बखान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। केंद्र की मोदी सरकार के ८ वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने शुक्रवार को विकास कार्यों की जानकारी दी। सांसद हेमा मालिनी ने एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि यूपी में योगी के सहयोग से मोदी सरकार ने ८ वर्ष में वह कर दिखाया है जो पिछले ६० वर्षों में सरकारें नहीं कर पाईं।
सांसद ने कहा कि धार्मिक पर्यटन की दिशा में विशेष प्रयास हो रहे हैं। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में ब्रज का पुरातन धार्मिक स्वरूप प्रस्तुत करने एवं द्वापर काल में श्रीकृष्ण लीला का जीवंत चित्रण करने की दिशा में ब्रजतीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के माध्यम से धार्मिक कुंडों का जीर्णोद्धार, पड़ाव स्थलों का जीर्णोद्धार, साथ ही मथुरा-वृंदावन में मंदिर बांकेबिहारी द्वारिकाधीश, श्रीकृष्ण जन्मस्थान में विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि 222 गांवों में 293 सड़कों का निर्माण, पेयजल के लिए 1.46 करोड़, आदर्श ग्राम रावल के अलावा अड़ींग, खायरा, टैटीगांव व बाजना में आरो प्लांट स्थापित किए गए। 240 दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल वितरित की गई हैं। क्षेत्र में 142.50 लाख की लागत से विकास कार्य, नमामि गंगे योजना में यमुना के शुद्धि के लिए 460 करोड़ की लागत से सीवरेज परियोजना के नवीनीकरण और पुनर्वास कार्य को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अनिल चौधरी, महिपाल सिंह, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, जर्नादन शर्मा, मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, सचिन चतुर्वेदी, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, मलय राठौर मौजूद रहे।