{"_id":"5e370d018ebc3e4b11782bad","slug":"model-select-mathura-news-agr427629270","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर अपशिष्ट प्रंबधन मशीन का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर अपशिष्ट प्रंबधन मशीन का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
विज्ञापन
इंटर कॉलेज के छात्र यतेंद्र को सम्मानित करते शिक्षा निदेशक।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की राज्य स्तरीय नवाचार एवं मॉडल प्रदर्शनी रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इण्टर कॉलेज, इंदिरा नगर लखनऊ में की गई। जिसमें 75 जनपदों के 213 प्रतिभागियों ने अपने नवाचार मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान 31 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किए गए।
मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मेडल तथा विनय कुमार पांडेय शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने प्रशस्ति पत्र देकर चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया। राज्य स्तर की विज्ञान प्रर्दशनी में मथुरा के विजेता छात्र यतेंद्र तथा मार्गदर्शक अध्यापक अमित तायल को लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रशस्तिपत्र एवं राज्य पदक से सम्मानित किया गया। चयनित छात्र आगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेगा।
अमित तायल ने बताया कि यतेंद्र ने इस प्रतियोगिता के लिए मंदिर अपशिष्ट प्रंबधन मशीन का निर्माण किया है। जिसके द्वारा मंदिर से निकलने वाले फूल मालाओं और दीपों से इत्र बनाया जाएगा। इस मशीन के द्वारा फूल मालाओं से होने वाले यमुना प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी, इत्र बनाने का यह तरीका पूर्ण रूप से प्रदूषण रहित है।