UP: सीएम योगी के आने से पहले आक्रोशित भीड़ ने हाईवे कब्जाया, तीन घंटे थम गई रफ्तार; आश्वासन पर खुला जाम
मथुरा में सीएम योगी के आने से पहले फौजी की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे कई किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। जाम देख पुलिस के पसीने छूट गए। इसके बाद पीएसी जवानों को बुलाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बता दें जैंत में ट्रेन के आगे धक्का देकर फौजी की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न करने को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। तीन घंटे हाईवे जाम रहा। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस प्रशासन व अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। ग्रामीण हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम पर अड़े रहे। इस दौरान कई किलोमीटर दोनों हाईवे पर जाम लग गया। आला अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों दिए 12 से 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम खुला।
भाजपा सांसद प्रत्याशी हेमा मालिनी के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा होनी थी। जाम लगने के कारण जैंत, चौमुंहा, अकबरपुर, छाता, कोसी के भाजपा कार्यकर्ता सभा स्थल तक नहीं पहुंच पाए। सभी जाम में फसे रहे। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के लिए नामांकन करने जा रहे अकबरपुर निवासी भानु प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ जाम में फंसे रहे।
एसपी सिटी अरविंद सिंह ने बताया कि नामजद के खिलाफ मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार रात्रि दो नामजद हिरासत में ले लिए थे। उनको जेल भेजा जा रहा है। अन्य नामजद को जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा हत्यारोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम खुला है।
हाईवे पर दोनो तरफ लगे जाम में कॉलेज जा रहे स्टूडेंट भी फस गए। जमे में फसे स्टूडेंट वहीं एकत्रित होकर नजारा देखते रहे। उधर सुबह के समय कामकाज पर जाने वाले लोग भी जाम में फस गए। हालांकि काफी लोग लोकल रास्तों से निकलते रहे। लेकिन जब जाम लम्बा हुआ तो वे भी जहां के तहां फंसे रह गए।
प्रेम प्रसंग में हुई लोकेश की हत्या
जिस विवाहिता को लेकर लोकेश प्रताप की हत्या हुई उसका नाम लोकेश के सीने पर गुदा हुआ है। लोकेश के छुट्टी आने के अगले दिन से ही विवाहिता अपने दोनो बच्चों के साथ घर से गायब है। अभी तक उसका कोई पता नहीं लगा है। महिला पिछले दो वर्ष से पति से अनबन होने के बाद अपने बच्चों के साथ ननिहाल में ही रह रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि विवाहिता की शादी से पहले से ही लोकेश प्रताप के उससे संबंध थे। आठ महीने पहले ही लोकेश की शादी हुई थी। अभी उसे कोई संतान नहीं है।
आरोपियों ने बुलाया था घर
आरोपी भागीरथ पुत्र तोताराम, संजय, किरनपाल, हाकिम पुत्र भागीरथ, हरीसिंह पुत्र श्यामोला, गोपाल पुत्र हरिसिंह, सतीश पुत्र लक्खो ने लोकेश को हरीसिंह के घर बुलाया था। रात करीब 10 बजे तक जब लोकेश घर नहीं लौटा तो लक्ष्मण ने दूसरे पुत्र राजू को हरीसिंह के घर भेजा। राजू को देखकर हरीसिंह आग बबूला हो गया और परिवार को देख लेने की धमकी दी। कहा कि लोकेश युवती की तलाश में गया है और अपना पर्स व मोबाइल हमारे पास छोड़ गया है।