फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Missing student from Chhattisgarh found in Mathura...fell madly in love with Kanha

Mathura News: छत्तीसगढ़ से लापता छात्रा मथुरा में मिली...कान्हा के प्रेम में हुई दीवानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Missing student from Chhattisgarh found in Mathura...fell madly in love with Kanha
राया (मथुरा)। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित रविशंकर विवि के हॉस्टल से गायब हुई एमएससी अंतिम वर्ष की छात्रा हेमलता मथुरा के राया क्षेत्र में मिली। पुलिस का कहना है कि वह कान्हा के प्रेम में मथुरा आ गई थी। इस छात्रा की बरामदगी को लेकर रायपुर में काफी हंगामा हुआ था और थाने पर डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल ने भी प्रदर्शन कर छात्रा को बरामद करने की मांग की थी।
विज्ञापन


7 दिसंबर को अचानक हेमलता अपने हॉस्टल से गायब हो गई थी। रायपुर आजादनगर सर्किल के थाना सरस्वतीनगर में इस बाबत मुकदमा दर्ज हुआ और छात्रा की बरामदगी की मांग जोरशोर से उठाई जा रही थी। स्थानीय विधायक ने भी मांग की थी कि छात्रा को बरामद किया जाए। उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। बृहस्पतिवार को यह छात्रा मथुरा के थाना राया क्षेत्र में मिली।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि छात्रा राया के गांव नगला जंगली निवासी श्याम चौधरी को वृंदावन में परिक्रमा के दौरान मिली और वह उनके परिवार के संग उनके गांव आ गई। यहां उन्होंने पुलिस को इस बाबत सूचना दे दी। पुलिस छात्रा को थाने ले आई और उससे पूछताछ की है। थाना प्रभारी के मुताबिक छात्रा मानसिक रूप से परेशान लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि वह बांके बिहारी के प्रेम में यहां तक पहुंची। हाॅस्टल से गायब होने के बाद टाटा नगर आदि स्थानों से होती हुई वृंदावन पहुंच गई। छात्रा के बारे में रायपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है। उधर रायपुर के आजादनगर सर्किल के सीएसपी अमन झा ने बताया कि रायपुर से एक पुलिस टीम छात्रा को लेने मथुरा रवाना हो गई है। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा वहां कैसे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed