{"_id":"5e6a449c8ebc3ea4a6408467","slug":"missed-sister-and-brother-mathura-news-agr433461343","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेलते समय सगे बहन-भाई लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेलते समय सगे बहन-भाई लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रिफाइनरी के गांव बरारी में घर केे बाहर खेल रहे सगे बहन और भाई लापता हो गए।
बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे लापता हुए सगे भाई-बहन की जानकारी मां और पिता को लगी तो घर में कोहराम मच गया। काफी तलाश के बाद भी सगे भाई और बहन का सुराग नहीं लग सका। थके-हारे मां और पिता थाना रिफाइनरी पहुंचे। यहां पर पुलिस को पूरा वाक्या बताया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सगे भाई और बहन की तलाश शुरू कर दी।
देरशाम तक भाई और बहन को सुराग नहीं लग सका। मजदूरी करने वाले मनोज और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। आखिरकार घर के बाहर से दोनों कैसे लापता हो गए। दोनों को कोई परिचित तो नहीं ले गया या फिर बच्चो गिरोह के हाथ तो नहीं लग गए दोनों सगे बहन-भाई। प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल ने बताया कि मनोज कुमार की बेटी नैना (11) और बेटा प्रेम (3) घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गए हैं। मूलत: कैलाश मोड़, आगरा के रहने वाले मनोज कुमार बरारी में सुनील दीक्षित के मकान में किराए पर रह रहा है। फिलहाल सगे बहन-भाई की तलाश की जा रही है। जल्द ही सकुशल बरामद किया जाएगा।