Bharatpur: दिनदहाड़े युवक को लाठी से पीटा, रिवाल्वर से मारी गोली, असलहे लहराते हुए टहलते रहे, क्षेत्र में दहशत
भरतपुर जिले से दहशतगर्दी की लाइव तस्वीरें सामने आई हैं। यहां दबंगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। दबंगों ने पूर्व पार्षद के भाई के भाई को न सिर्फ पीटा बल्कि उश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन दबंगों ने बंदूक, रिवाल्वर और लाठी लेकर एक युवक पर हमला बोल दिया। उसे ने उसे लाठी से पीटा, दूसरे ने रिवाल्वर से दो गोलियां मारी। तीसरे ने बंदूक में गोली भरकर फायर कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के काली की बगीची के पास की है। यहां गरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने दहशत फैला दी। बदमाशों ने पूर्व पार्षद के छोटे भाई लाला पहलवान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। घटना में लाला गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
एक दिन पहले ही आए थे डीजीपी दिनेश एमएन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को आरबी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चारों तरफ नाकाबंदी की है। लेकिन, बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। ज्ञात हो कि बुधवार को भरतपुर में डीजीपी दिनेश एमएन आए हुए थे। उनके जाते ही इस तरह की घटना होना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है।
बदमाशों ने भाजपा नेता पर बरसाईं थी ताबड़तोड़ गोलियां
बताते चलें भरतपुर में पूर्व में भी कई बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। शहर के जघीना मोड़ के पास भी पिछले दिनों बदमाशों ने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि कुछ दिनों बाद बदमाश पुलिस की पकड़ में आ गए थे। लगातार इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।