{"_id":"66e9be384614d31736062248","slug":"miscreants-attacked-liu-soldiers-who-were-trying-to-calm-down-fight-in-mathura-seven-arrested-2024-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: अराजकतत्वों ने झगड़ा शांत करा रहे एलआईयू सिपाहियों पर बोला हमला, सात गिरफ्तार... अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अराजकतत्वों ने झगड़ा शांत करा रहे एलआईयू सिपाहियों पर बोला हमला, सात गिरफ्तार... अन्य की तलाश जारी
Tue, 17 Sep 2024 11:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:18 PM IST
सार
महावन के गोकुल बैराज पर चाय की दुकान पर झगड़ा शांत कराने के दौरान अराजकतत्वों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया। पुलिस ने सात हमलावरों को गिरफ्तार किया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को दुकान पर रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। शांत कराने का प्रयास कर रहे एलआईयू के सिपाहियों पर लोगों ने हमला बोल दिया। सूचना मिलने पर सीओ महावन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से सात हमलावरों को गिरफ्तार किया है। देर रात तक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन
घटना महावन थाना क्षेत्र के गोकुल बैराज की है। यहां मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम चल रहा था। यहीं पास में एक परचून व चाय की दुकान पर शाम चार बजे शराब के नशे में कुछ युवकों की दुकानदार से सामान को लेकर कहासुनी हो रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी दौरान चाय पीने के लिए यहां एलआइयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) के हेड कांस्टेबल सुमित सिंह और गौरव पहुंच गए। झगड़े को देख उन्होंने बीच बचाव कर युवकों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, शराब के नशे में युवक एलआईयू के सिपाहियों से उलझ गए।
विज्ञापन
देखते ही देखते युवकों ने एलआईयू सिपाहियों पर हमला बोल दिया। दोनों की जमकर पिटाई कर दी। गौरव चोटिल हो गए, जबकि सिर पर ईंट लगने से सुमित गंभीर घायल हो गए। सूचना पर एलआईयू अधिकारियों के साथ सीओ महावन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर घायल सुमित को सिम्म अस्पताल में भर्ती कराया।
देर शाम पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि सादा वर्दी में होने के कारण वह पुलिसकर्मियों को पहचान नहीं पाए और गलती हो गई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया सात युवकों को हिरासत में लिया गया है। सीओ महावन समेत अन्य अधिकारी थाने पर मौजूद हैं। हिरासत में लिए गए युवकों से उनके साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है।