फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mischievous elements broke the plaque dedicated to the Chief Minister's name

Mathura News: शरारती तत्वों ने तोड़ी मुख्यमंत्री के नाम की लोकार्पण पट्टिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements broke the plaque dedicated to the Chief Minister's name
सौंख। कस्बे के मथुरा-जाजनपट्टी तिराहे पर लगी मुख्यमंत्री के नाम की लोकार्पण पट्टिका को गत रात कोहरे में शरारती तत्वोें ने तोड़ दिया। यह पट्टिका राज्य राजमार्ग-142 के तहत कोसी, गोवर्धन, सौंख व फरह को जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण व सौदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने पर दो वर्ष पूर्व लगवाई गई थी। इससे भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा का मार्ग का चौड़ीकरण दो वर्ष पूर्व कराया गया था। 35.62 किमी लंबे मार्ग पर करीब 65.19 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 दिसंबर 2022 को मथुरा में आयोजित प्रबु़द्ध सम्मेलन में किया था। इस पर सांसद हेमामालिनी, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश के नाम अंकित हैं। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी व मंडल महामंत्री प्रहलाद सिंह ने शरारती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह का कहना है मुख्यमंत्री के नाम की लोकार्पण पट्टिका तोड़ने का मामला संज्ञान में नही है। अगर ऐसा है तो जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed