फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Misbehavior with woman sitting at shop

Mathura: दुकान पर बैठी महिला को युवक ने बुरी नीयत से दबोचा, पड़ोसियों को देख भाग गया आरोपी; मुकदमा दर्ज

Tue, 12 Aug 2025 10:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 12 Aug 2025 10:43 PM IST
सार

युवक ने महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए तो वह मौके से भाग गया। मारपीट में महिला का हाथ टूट गया और नाक, कान के आभूषण भी खो गए। 

विज्ञापन
Misbehavior with woman sitting at shop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव कौंह में अपनी दुकान पर बैठी महिला को गांव के ही युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जबकि फरह पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला के पति ने बताया कि वह बाहर मजदूरी करता है और उसकी पत्नी गांव में घर के बाहर बनी परचून की दुकान पर बैठती है। 7 अगस्त को दोपहर जब वह अपनी दुकान पर बैठी थीं, तभी गांव का भूरा उनके पास आया और मारपीट करते हुए उन्हें बुरी नीयत से पकड़ लिया। 
विज्ञापन


 

इस दौरान उसने उनकी पत्नी के कपड़े भी हटाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब न होने पर उनका गला दबा दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए तो वह मौके से भाग गया। मारपीट में उनकी पत्नी का हाथ टूट गया और नाक, कान के आभूषण भी खो गए। यह पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि महिला की दुकान के सामने ही आरोपी युवक का नौहरा है। पूर्व में महिला के प्रार्थनापत्र पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर मुकदमे में और धाराएं जोड़कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed