फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Minister's representative gets youths caught for illegal mining released from the police station

Mathura News: खनन में पकड़े युवकों को थाने से छुड़ा ले गए मंत्री प्रतिनिधि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Minister's representative gets youths caught for illegal mining released from the police station
मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी थाना परिसर में पुलिस से चर्चा करते हुए। 
बरसाना। बृहस्पतिवार देर रात मिट्टी खनन के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को छुड़ाने के लिए पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी और उनके समर्थकों ने थाना बरसाना परिसर में जमकर हंगामा काया। हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उधर, पुलिस ने दो नामजदों और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने, अवैध खनन करने और एसआई को जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देर रात बीट प्रभारी उपनिरीक्षक मदन सिंह को सूचना मिली कि कमई-कराहल रोड पर मिट्टी खनन हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से बुलडोजर, चार ट्रैक्टर और एक ट्रॉली को जब्त कर लिया। साथ ही मौके से दो युवकों को भी पकड़ लिया। इसके बाद रात करीब 12 बजे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी अपने समर्थकों के साथ थाना बरसाना पहुंचे। आरोप है कि थाना पुलिस पर दबाव बनाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस द्वारा पकड़े गए एक युवक को बुलाया गया तो वह भी भड़क गया। युवक थाना पुलिस से गाली गलौज करने लगा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी दोनों युवकों को छुड़ा ले गए। उधर, बीट इंचार्ज मदन सिंह ने सूरज पाल और लखन सिंह के अलावा 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अवैध खनन करने, गली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी का कहना है कि मुझे कार्यकर्ताओं ने फोन पर बताया था कि उन्हें गलत तरीके से पकड़ा गया है। एक लाख रुपये न देने पर पुलिस सूरजपाल को थाने ले गई। अमृत सरोवर की खोदाई का काम चल रह है। पुलिस ने इसे अवैध खनन बताया गया। इसलिए थाने से कार्यकर्ता को लेकर आया हूं।

थाने में हंगामा, पुलिस बता रही बाहर की बात
पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि सूरजपाल और लखन सिंह ने अवैध खनन में पकड़े वाहनों को थाने ले जाते समय रोक लिया। जब पुलिस ने वाहन रोकने का कारण पूछा को तो ने गाली-गलौज के साथ हंगामा कर दिया। उधर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूरा मामला थाना परिसर के अंदर का दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed