फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Minister presented the dress made in jail to Banke Bihari

Mathura News: जेल में बनी पोशाक मंत्री ने की बांकेबिहारी को अर्पित

Thu, 07 Sep 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 07 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Minister presented the dress made in jail to Banke Bihari
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति बुधवार शाम मथुरा जेल के बंदियों द्वारा बनाई गई श्रीबांकेबिहारी की पोशाक लेकर मंदिर पहुंचे। यहां पोशाक ठाकुरजी को अर्पित कर दर्शन और पूजन किया। सेवायत गोपी गोस्वामी एवं दिनेश गोस्वामी ने पूजा कराई।
विज्ञापन

इस दौरान कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन की अनुमति होने पर मथुरा कारागार के आठ बंदियों ने एक सप्ताह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आराध्य बांकेबिहारी के लिए पोशाक तैयार की है। यदि मथुरा के बंदियों द्वारा बनाई गई पोशाक बांकेबिहारी धारण करते हैं तो यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

इससे पहले सेवायत गोपी गोस्वामी की गद्दी पर जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने कारागार मंत्री को बांकेबिहारी की पोशाक दी। सेवायत ने कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ और आज पोशाक भी कारागार से आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed