फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Minister of State for Railways inspected Mathura Junction

रेल राज्यमंत्री पहुंचे मथुरा जंक्शन: कमसम रेस्तरां में शिकायत पंजिका न मिलने पर लगाई फटकार, परखीं व्यवस्थाएं

Mon, 19 Feb 2024 10:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 10:32 PM IST
सार

रेल राज्यमंत्री मथुरा जंक्शन पहुंचे। कमसम रेस्तरां में शिकायत पंजिका न मिलने पर फटकार लगाई। री-मॉडलिंग के काम को जांचा। निरीक्षण करके व्यवस्थाएं परखीं। 

विज्ञापन
Minister of State for Railways inspected Mathura Junction
मथुरा जंक्शन का निरीक्षण करते हुए रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल दानवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे पहुंचे। यहां उन्होंने मथुरा जंक्शन का निरीक्षण किया। वह कमसम फूड प्लाजा (रेस्तरां) भी पहुंचे। यहां शिकायत पंजिका नहीं मिलने पर उन्होंने संचालक को फटकार लगाई। अधिकारियों से भी जवाब-तलब किया। इधर, यात्रियों से भी बातचीत की, शिकायत की। यात्रियों ने भी कुछ अव्यवस्थाओं की शिकायत की। मंत्री के दौरे के दौरान अधिकारियों के पसीने छूट गए।

विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे शाम करीब चार बजे करीब निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से मथुरा जंक्शन पहुंचे। सबसे पहले वह प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। यहां स्थित कमसम फूड प्लाजा में काउंटर पर मौजूद प्रबंधक से शिकायत पुस्तिका मांगी। पता लगा कि वर्ष 2018 के बाद से पुस्तिका में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। 
विज्ञापन

 

अंतिम शिकायत पानी से संबंधित थी। शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई। इस बात की जानकारी भी दर्ज नहीं थी। रेस्तरां के अंदर शिकायत पुस्तिका उपलब्ध होने की जानकारी भी चस्पा नहीं थी। इस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों व प्रबंधक को फटकार लगाई।

प्लाजा और स्टेशन के कर्मचारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यात्री परेशानी होने पर शिकायत कैसे दर्ज कराएंगे। इस पर रेस्तरां स्टाफ कोई जवाब नहीं दे पाया। खाना खा रहे एक यात्री से भी रेल राज्य मंत्री ने बातचीत की। यात्री ने मंत्री के सामने बिल संबंधित शिकायत की। बताया कि एक बिल दिया जा रहा है। दूसरा अपने पास रखा जा रहा है। इस पर उन्होंने बिल भी चेक किए। कुछ बिल जांच के लिए भी लिए जब्त रख लिए।

विज्ञापन

जल्द बदलेगी स्टेशन की सूरत

रेल राज्यमंत्री ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि अमृत भारत योजना के तहत करीब 700-800 करोड़ से जंक्शन पर जल्दी ही विकास कार्य करवाए जाएंगे। जंक्शन पर आने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रही है। इस दौरान डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल, स्टेशन निदेशक एस के श्रीवास्तव, जीआरपी थानाध्यक्ष संदीप तोमर, आरपीएफ इंस्पेक्टर अवधेश गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि कैंटीन में जो सुविधा दी जानी चाहिए, वह नहीं दी जा रही हैं। शिकायत पुस्तिका नहीं हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed