फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Minister, MPs and legislators will not let envelope off Gurudakshina

मंत्री, सांसद और विधायक देंगे लिफाफा बंद गुरुदक्षिणा

Tue, 30 May 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Tue, 30 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Minister, MPs and legislators will not let envelope off Gurudakshina
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संघ द्वारा आयोजित किए जाने वाले गुरुदक्षिणा कार्यक्रम को इस बार बड़े स्तर पर करने की तैयारी है। मंत्री, सांसद और विधायक समेत भाजपा के वह सभी प्रतिनिधि जो संघ से जुड़े हैं लिफाफा बंद गुरुदक्षिणा करेंगे। हर शाखा स्थल पर कार्यक्रम होने हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हर साल गुरु पूर्णिमा पर गुरुदक्षिणा
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन करता है। लेकिन इस बार भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बड़े मंचों पर भगवा लहराकर कार्यक्रम कराने की तैयारी हो रही है। संघ ने इसकी रूपरेखा भी तैयार कर ली है। वैसे तो हर शाखा स्थल पर गुरुदक्षिणा होगी लेकिन ब्लाक, जिला और मंडल स्तर तक भगवा ध्वज को पूजा की जाएगी। ब्रज प्रांत में ही
विज्ञापन


2000 शाखा स्थलों पर ध्वज पूजन के साथ गुरुदक्षिणा कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में संघ प्रचारक पदम सिंह ने बताया कि हर साल आयोजन होते हैं। संघ से जुड़ाव रखने वाले लोग पहुंचते हैं। जो भी जनप्रतिनिधि संघ से जुड़े होंगे वह गुरुदक्षिणा देते ही हैं। यूपी में संघ के छह प्रांत हैं। इनमें ब्रज, मेरठ, गोरखपुर, अवध, काशी और
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर शामिल हैं। सभी प्रांतों के लिए गुरुदक्षिणा के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। वहीं, संघ से जुड़े स्वयंसेवकों का कहना है कि लिफाफे में क्या है यह किसी को पता नहीं होता है। जो भी रकम इकट्ठा होती है वह संघ मुख्यालय को चली जाती है। समाज हित में स्वयंसेवक जो भी कार्य कराता है उसमें इस बजट का उपयोग होता है।

यूपी और उत्तराखंड से बड़ी उम्मीद
 गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में संघ को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से बड़ी उम्मीद है। संघ के पदाधिकारियों का मानना है कि इन दोनों स्थानों से एक बड़ा बजट इकट्ठा हो सकता है। उत्तर प्रदेश पर पूरी निगाह है। क्योंकि यहां एक लंबे समय के बाद संघ की मेहनत रंग लाई और भाजपा की सरकार बनी है। उत्तर प्रदेश में 20 हजार शाखाओं पर कार्यक्रम होने जा रहे हैं।

एक लाख से ज्यादा नए सदस्य भी बनाए जाएंगे
 इस बार गुरु पूर्णिमा से पहले एक लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाने का भी लक्ष्य तय किया गया है। इन सभी को भी गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। सदस्यता जनपद में कराई जा रही है। प्रचारकों को इसमें लगा दिया गया है।


संघ के ट्रेनिंग कैंपों में तेजी से बढ़ी संख्या
 संघ के ट्रेनिंग कैंपों में स्वयंसेवकों की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है। पहले कैंप में 50 से 100 तक ही स्वयं सेवक पहुंचा करते थे लेकिन अब संख्या 300 से भी ज्यादा हो रही है। प्रचारकों का कहना है कि जो स्वयंसेवक निष्क्रिय थे वह भी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed