फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   minister giriraj singh in mathura

बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार: गिरिराज सिंह

Wed, 04 Nov 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/वृंदावन Updated Wed, 04 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
minister giriraj singh in mathura
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुधवार की शाम वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनने का दावा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए के सरकार बनने जा रही है। आठ नवंबर को आने वाले परिणाम एनडीए के पक्ष में होंगे। पिछले चार चरणों में हुए मतदान में जनता ने एनडीए के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और नितीश ने विकास के एजेंडे पर चुनाव नहीं लड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने विकास के मुद्दों से भटककर पिछड़े और गोमांस जैसे मुद्दों की बात की। कभी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गाली दी कभी प्रधानमंत्री के बारे में गलत बयान दिया। जनता उनके चरित्र को समझ चुकी है। जो लोग हमें छठी का दूध याद दिलाने की बात करते रहे हैं उन्हें अब नानी याद आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असहिष्णुता और सहिष्णुता पर उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस असहिष्णुता की बात कर रही है, जिसके राज में सिख दंगे, उत्तर प्रदेश और बिहार के भागलपुर के दंगे हुए। 1990 में कश्मीरी पंडितों को कश्मीर जबरन निकाल दिया गया। 1974 में इमरजेंसी लगाई गई वो पार्टी असहिष्णुता की बात कर रही है।


शाहरूख खान के बयान पर उन्होंने कहा कि उन लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं है जो खाते यहां की और गुन पाकिस्तान के गाते हों। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में न था, न हूुं और न रहूंगा। इस मौके पर राजेश चौधरी, मृदुलकांत शास्त्री, संजय शर्मा, सभासद जितेंद्र वार्ष्णेय, शशांक शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed