फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Minister Dharamveer Prajapati launched the communicable disease campaign said use earthen utensils

मथुरा: संचारी रोग अभियान का मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया शुभांरभ, कहा- मिट्टी के बर्तनों का ज्यादा उपयोग करें

Sat, 02 Apr 2022 08:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Apr 2022 08:58 PM IST
सार

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि ज्यादा से ज्यादा मिट्टी से बने बर्तनों का उपयोग किया जाए।

विज्ञापन
Minister Dharamveer Prajapati launched the communicable disease campaign said use earthen utensils
कारागार व होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में 2 से 30 अप्रैल तक संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। इसका शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कारागार व होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को एक परिवार के रूप में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

विज्ञापन


धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि इस अभियान का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही जन-जन को इस अभियान में भागीदारी बनाने का सुझाव दिया। कहा कि ज्यादा से ज्यादा मिट्टी से बने बर्तनों का उपयोग किया जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने दो से 30 अप्रैल तक चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जानकारी दी। बताया कि अप्रैल में 15 से 30 तक दस्तक अभियान भी चलेगा। जनपद में 742 निगरानी समिति द्वारा इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। 10 विभागों का समन्वय स्थापित कर इस कार्य को पूर्ण किया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed